NEWS & EVENTS

15Dec

OPG shines at the State-Level Poetry Recitation Competition

क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर , सम्पूर्ण राजधानी दिल्ली में द्वितीय स्थान का विजयस्तम्भ स्थापित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा ‘अग्रिमा गौर ‘ ने न केवल विद्यालय की बुलंदी में चार चाँद लगा दिए अपितु ‘हिंदी कविता वाचन’ के क्षेत्र में सफलता की विजयपताका शिखर पर लहरा कर यह सिद्ध कर दिया कि ओ ० पी ० जी ० विद्यालय प्रतिभाओं की खान है । अग्रिमा ने यह द्वितीय स्थान दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक से प्रथम स्थान हासिल करके राज्य स्तर पर पहुँचने वाले उन चुनिंदा प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा कर प्राप्त किया है जिनकी प्रतिभा का डंका न केवल उनके विद्यालयों में बल्कि उनकी डिस्ट्रिक में भी गूँजता है । अग्रिमा को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ ।