NEWS & EVENTS

22Aug

Third Language & Sanskrit Week 2026: Celebrating Language, Creativity and Culture

संस्कृत विभाग ने 27 जुलाई  से 31 जुलाई 2026 तक कक्षा VI–VIII के विद्यार्थियों के लिए तृतीय भाषा सप्ताह एवं संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया, जिसमें भाषा-अधिगम को रचनात्मकता, सहयोग, व्यावहारिक अनुभव और सांस्कृतिक जुड़ाव के माध्यम से रोचक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कक्षा VI के विद्यार्थियों ने पेपर-कटिंग एवं क्राफ्ट गतिविधियों के माध्यम से जलचर जीवों, आकाश में उड़ने वाले पक्षियों, रंगों, विद्यालय एवं परिवेश से संबंधित वस्तुओं, पेपर मैसेज से बनाए गए फलों तथा सब्जियों के संस्कृत नामों का अभ्यास करते हुए उन्हें क्रेता-विक्रेता प्रणाली द्वारा संस्कृत और गणित का अनूठा संगम सिखाते हुए छात्रों के बौद्धिक एवं सामाजिक ज्ञान को बढ़ावा दिया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत भोजनालय के मेन्यू कार्ड भी तैयार किए, जिसके माध्यम से उन्होंने संस्कृत अंकों, मूल्य-ज्ञान तथा क्रेता-विक्रेता संवादों का व्यावहारिक अभ्यास किया। कक्षा VII के विद्यार्थियों ने छात्र-जीवन, मौसम, खेल, फैशन एवं समसामयिक विषयों पर रचनात्मक संस्कृत मैगज़ीन तैयार की, जिससे उनके लेखन-कौशल, सृजनात्मकता एवं टीमवर्क को प्रोत्साहन मिला। कक्षा VIII के विद्यार्थियों ने ‘संस्कृत-चिकित्सालय’ विषय पर प्रभावशाली संस्कृत नाटक प्रस्तुत किया तथा संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का प्रेरक संदेश दिया। सप्ताह भर आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के प्रयोग के सार्थक अवसर प्रदान किए तथा उनके भाषा-कौशल, आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मक क्षमताओं का विकास करते हुए संस्कृत भाषा और संस्कृति के प्रति रुचि एवं सराहना को बढ़ावा दिया।