NEWS & EVENTS

16Mar

Honouring Excellence: A Proud Achievement

"शब्दों में होती है शक्ति अपार, कविता से खिलता है व्यक्तित्व का संसार।"
हर्ष का विषय है कि ओ.पी.जी वर्ल्ड स्कूल, द्वारका की होनहार छात्रा अग्रिमा गौर ने राज्य स्तरीय हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रस्तुति और ओजस्वी वाणी से द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हाल ही में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अग्रिमा को उनकी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में अटूट विश्वास और भाषा के प्रति प्रेम हो, तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। विद्यालय परिवार अग्रिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उनकी इस गौरवशाली जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई देता है।